फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच राजस्व गांवों से होकर गुजरेगा बाईपास मार्ग

Wed, 21 Aug 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। भोगांव से लेकर मैनपुरी शिकोहाबाद जाने वाले प्रस्तावित बाईपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तहसील के पांच राजस्व ग्रामों में भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। एसडीएम ने तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई करके सूचनाएं लोक निर्माण विभाग को भिजवाने को कहा है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत मंछना, अजीतगंज, दिवनपुर चौधरी, सिवाई भदौरा, रूई सिनौरा से मैनपुरी शहर बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। बाईपास तहसील के पांचों ग्रामसभाओं से होकर गुजरेगा। बाईपास के निर्माण के लिए एसडीएम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए सिजरा प्लान उपलब्ध कराने को कहा है।

पत्र में शहरी भाग के लिए बाईपास मार्ग जो शिकोहाबाद भोगांव राज्य मार्ग संख्या 84 के किलोमीटर 42 से प्रारंभ होकर शिकोहाबाद भोगांव राजमार्ग 84 के किलो मीटर 57 तक प्रस्तावित है। बाईपास के संरेखण में आने वाले पांचों राजस्व ग्राम पंचायतों के सजरा प्लान उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम संध्या शर्मा ने तहसीलदार कमलेश कुमार को तत्काल मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया की मांगे गए कागजों को भेजे जाने के साथ बाईपास बनाने के लिए शीघ्र भूमि को चिन्हित करने का काम शुरू किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें