फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास रुपये में नो एंट्री में प्रवेश कर ट्रक ने ली दंपती की जान, शव रखकर रोड जाम

Wed, 12 Sep 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के शमसाबाद रोड पर राजेश्वर महादेव मंदिर के पास इंदिरा चौराहा पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसे में रश्मि विहार निवासी मदन मोहन शर्मा उर्फ बंटी (35) और उनकी पत्नी राधा ( 32) की मौत हो गई। दोनों स्कूटी पर थे, उनके साथ दोनों बच्चे भी थे। बच्चों की जान बच गई। 

विज्ञापन


ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी थी। यह हादसा रात पौने नौ बजे हुआ। उस समय शमसाबाद रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री थी। इसके बावजूद ट्रक घुस गया। बंटी, राधा उनके दोनों बच्चे बेटी अनुष्का (तीन) और बेटा देव (दो) उनके साथ थे। वे लोग घर के नजदीक पहुंच चुके थे। तभी ट्रक की पीछे से टक्कर लगी। बंटी और राधा पहियों के नीचे आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई।

बच्चे छिटककर दूर जा गिरे। दोनों को चोट आई, लेकिन जान बच गई। ट्रक चालक ने हादसे के बाद ब्रेक नहीं लगाए। स्कूटी के बाद ऑटो में टक्कर लगी। ऑटो चालक  छिटककर दूर गिरा। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया, उसे पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही पकड़ लिया। 
विज्ञापन


उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने दंपती के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने, नो एंट्री में ट्रक को एंट्री देने वाले पुलिसकर्मियों और हादसे के आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन

रोते-बिखलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, एएसपी अभिषेक, सीओ सदर उदयराज सिंह, सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही शहर के सभी थानों से फोर्स मंगाई गई थी। देर रात एक बजे के करीब जाम खोला जा सका।


हादसे में अनाथ हो गए बच्चे

बंटी मूल रूप से फतेहाबाद के मेहरा चौधरी गांव का रहने वाला था। पहले मेरठ में एक होटल में कर्मचारी था। इसके बाद अब दिल्ली के एक होटल में काम कर रहा था। इन दिनों छुट्टी आया हुआ था। बंटी और पत्नी राधा की मौत होने से दोनों बच्चे अनुष्का और देव अनाथ हो गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हादसे से गुस्सा लोगों ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई

हादसे में दंपती की मौत से गुस्साए लोग पुलिस पर भड़क रहे थे। अफसर चुपचाप सुन रहे थे। कर भी क्या सकते थे। गलती पुलिस की थी। ट्रक को नो एंट्री में प्रवेश दिया। उसी ट्रक ने दंपती की जान ले ली। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि 50-50 रुपये में मौत को नो एंट्री में प्रवेश दे रही है पुलिस।
ऐसा ही हादसा कुछ दिन पहले कमला नगर में हुआ था। वहां भी इसी तरह हंगामा हुआ था। इसके बाद सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने नगर निगम के डंपर की टक्कर से छात्रा गार्गी की जान गई तो शहर में गुस्से का उबाल आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें