फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाना प्रभारी बनकर देव गुप्ता ने कराया दो शिकायत का निस्तारण

Thu, 14 Nov 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे में बाल दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को एक दिन के थाना प्रभारी बने एसएन पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र देव गुप्ता ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। दो शिकायतों का निराकरण कराया। थाना प्रभारी ने छात्र देव को पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया।
विज्ञापन

मक्खन लाल इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को भी एक दिन का शिक्षक बनने का दायित्व सौंपा। एक दिन के लिए थाना प्रभारी, प्रबंधक, प्रधानाचार्य बनकर विद्यार्थी खुश नजर आए। अध्यापक वर्ग भी विद्यार्थियों के इस व्यवहार और स्नेह से प्रसन्न दिखे। मक्खन इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा जन्नत कुमारी को प्रधानाचार्य, कक्षा 10 के छात्र शनि गुप्ता को प्रबंधक, कक्षा 8 के छात्र देव गुप्ता को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, थाना प्रभारी चंचल चंचल सिरोही, प्रबंधक डाॅ. भगवान सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य विक्रम राजपूत, रिंकू अग्रवाल, बृजेश तोमर, अनिल मौर्या, कुमकुम गर्ग, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें