फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Properties: मथुरा में महंगा होगा घर खरीदना, नए सर्किल रेट देंगे झटका; दरें तय करने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके बाद आने वाले दिनों में यहां घर से लेकर जमीन लेना और उद्योग लगाना सब कुछ महंगा हो जाएगा।
 
विज्ञापन
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नए सर्किल रेट तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई दरें लागू कर दी जाएगीं। वर्ष 2016 के बाद यह पहला मौका होगा जब सर्किल रेट बढ़ेंगे।

विज्ञापन

2016 के बाद नहीं हुई वृद्धि 

जनपद में विभिन्न कारणों के चलते वर्ष 2016 के बाद सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है। 2016 में सर्किल रेट अधिक होने के कारण कोई वृद्धि नहीं की गई थी। पिछले साल प्रशासन ने नए सिरे से सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया शुरू की तो अनेक स्थानों पर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के चलते इसे टाल दिया गया। में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे 530 बी के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन के लिए फोरलेन मार्ग और मथुरा से गोवर्धन फोरलेन निर्माण के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया गया। इसी कारण सर्किल रेट यथावत रहे। इस बार सर्किट रेट तय करने के लिए प्रक्रिया को फिर शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान

वृंदावन क्षेत्र पर अधिक फोकस

पिछले दिनों इसके लिए निबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक में सर्वे को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें वृंदावन क्षेत्र पर ही अधिक फोकस रहा है। पानी गांव का इलाका भी इसी श्रेणी में शामिल है। इनके अलावा जनपद के कई और मुख्य मार्ग भी नई दरों की प्राथमिकता में शामिल हैं, जिसमें मथुरा से गोवर्धन रोड, छटीकरा से राधाकुंड रोड भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

गोवर्धन और बरसाना भी इसी श्रेणी में 

मथुरा, वृंदावन के साथ गोवर्धन और बरसाना भी इसी श्रेणी में हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नए सर्किल रेट का प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष भेजा जाना है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक दो दिन में यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रस्तावित दरों पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाएगी। इनका निस्तारण 15 अगस्त से पहले ही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें