फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की दहशत से नूरी दरवाजा में ‘अमावस्या’

Sat, 21 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेठा इकाइयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से कारोबारी दहशत में हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को टीम जब निरीक्षण को पहुंची तो अधिकांश इकाइयां बंद मिलीं। पूछने पर बताया कि अमावस्या होने के कारण, कर्मचारी काम पर नहीं आए। मगर, हकीकत में पेठा इकाई संचालक कार्रवाई से डरे हुए हैं। वहीं, निरीक्षण को पहुंची टीम ने कोयला भट्ठी प्रयोग पर बताशे की तीन इकाइयों को नोटिस दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसीएम तृतीय अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी नूरी दरवाजा स्थित पेठा इकाइयों का निरीक्षण करने पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले दिनाें हुई कार्रवाई इसी को देखते हुए क्षेत्र के पेठा इकाई संचालकों ने कुछ दिन के लिए अपने कारखानों के शटर गिरा दिए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, रिहायशी क्षेत्र में कोयले की भट्ठियों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें