सोमवार को शहर का किनारी बाजार, जौहरी बाजार, नमक की मंडी समेत पुराना बाजार बंद रहता है। मंगलवार को सराफा कारोबारियों ने बंदी का एलान किया और अब बुधवार को आगरा बंद है। ऐसे में तीन दिनों तक सहालग के दौरान सराफा प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार सराफा प्रतिष्ठानों से होता है। तकरीबन दो हजार प्रतिष्ठान हैं।
हींग की मंडी बाजार में कुछ मार्केट खुलेंगे
आगरा। ग्रोवर हत्याकांड के दौरान बाजार बंदी न करने के एलान से खफा हींग की मंडी बाजार के कुछ व्यापारी बुधवार की बंदी से दूर रहेंगे। प्रकाशवंती पैलेस और सर्व कांप्लेक्स के व्यापारियों ने तय किया है कि वे प्रतिष्ठान खोलेंगे। सर्व प्रकाश कपूर ने कहा कि एकतरफा फैसला लेकर बंदी का एलान किया गया है, यह पार्टी विशेष की बंदी है। सराफा व्यापारी पर हमले में तुरंत बंदी कर दी गई, जबकि ग्रोवर हत्याकांड में 10 दिनों में भी व्यापारी नेता दूर रहे।
आईजी पर कोर्ट से दर्ज कराएंगे एफआईआर: सुमंत
अखिल भारतीय वैश्य एकता
परिषद के अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने आईजी को हटाने और एफआईआर की मांग की है।
अग्रसेन भवन, लोहामंडी में मीडिया से रूबरू सुमंत गुप्ता ने कहा कि आईजी के
खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अगर पुलिस नहीं सुनेगी तो उनका संगठन कोर्ट
के जरिये एफआईआर दर्ज कराएगा। सपा सरकार में व्यापारियों की आवाज दबाई जा
रही है। सबसे ज्यादा टैक्स व्यापारी भर रहा है और सबसे बुरी हालत भी उन्हीं
की है। टैक्स छापे के अलावा अब हत्याओं से खौफ का साया है। व्यापारियों पर
छापे पड़ रहे हैं तो आईजी समेत अन्य अधिकारियों पर भी आयकर के छापे डाले
जाएं। रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, बसंत गुप्ता मौजूद रहे।