फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का दर्द: जब तक दी मुफ्त की ठंडाई... तब तक खुश रहा सिपाही, पैसे मांगे तो करने लगा उत्पीड़न; काटा चालान

Sun, 29 Sep 2024 12:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में व्यापारी का दर्द सामने आया है। जब तक मुफ्त की ठंडाई दी, तब तक सिपाही खुश रहा। पैसे मांगे तो उत्पीड़न करने लगा। कई बार चालान काट दिया। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चौकी के सिपाही पर एक व्यापारी ने मुफ्त की ठंडाई पीने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ऑडियो क्लिप भी वायरल की है। इसमें वो सिपाही के उत्पीड़न को बयां कर रहा है। मामला छत्ता थाना क्षेत्र के गुदड़ी मंसूर खां पुलिस चौकी का है।

विज्ञापन


कहा कि जब तक मुफ्त में ठंडाई मिली, तब तक कुछ नहीं हुआ। रुपये मांगने पर सिपाही क्रोधित हो गया। उसने चौकी प्रभारी के साथ आकर कई बार चालान काट दिए। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर जांच के आदेश किए गए हैं।

वीडियो गुदड़ी मंसूर खां, छत्ता निवासी प्रबल अग्रवाल का है। इसमें वो कह रहे हैं कि मुझे व मेरे दादाजी को सिपाही निखिल रौतेला द्वारा बहुत परेशान किया जा रहा है। निखिल हमारी दुकान से ठंडाई मंगवाते थे। पैसे नहीं देते थे। एक दिन ठंडाई देने से मना कर दिया। कहा कि रोज-रोज ठंडाई नहीं दे पाएंगे। आप पैसे दे दो। सिपाही ने खबर लेने की बात कही।
 

एक दिन सिपाही ने चौकी पर बुलाया। यह बात उन्होंने पिता मनोज अग्रवाल को बताई। उन्होंने सिपाही को फोन किया। कहा कि चौकी पर क्यों बुला रहे हो। सिपाही ठंडाई के रुपये देने की कहने लगा। व्यापारी का कहना था कि अगर, रुपये देने हैं तो दुकान पर आकर दे दें। गुस्से में सिपाही कहने लगा कि रविवार को दुकान खुलती है। पुलिस कुछ नहीं करती। अगर, दो चार रुपये पुलिस को सहयोग में कर दोगे तो आपने सोची।
 
विज्ञापन

व्यापारी कहते हैं कि दूध-डेयरी की दुकान सातों दिन खुल सकती हैं। इसमें क्या दिक्कत है। आरोप है कि सिपाही ने आए दिन आकर चालान करवाना शुरू कर दिए। सिपाही जिम पर भी आने लगा। वह धमकी देने लगा। पिता के साथ सबक सिखाने की कहने लगे। दादा से भी अभद्रता की। मामले में डीसीपी सिटी का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें