गजेंद्र त्यागी मसाले और सर्फ का व्यापार पार्टनरशिप में करते थे। इस संबंध में सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यापारी की मौत का कारण पानी में डूबने से आया है। इससे साफ है कि यमुना में डूबकर व्यापारी ने सुसाइड किया है।
मृतक के हैं दो बच्चे
आगरा निवासी मृतक व्यापारी के दो बच्चे हैं। 15 साल का बेटा आकाश तो 10 साल की बेटी लवी है। व्यापारी का शव मिलने के बाद उनकी मां रमादेवी, पत्नी गीता समेत पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने सैंया श्मशान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया।