फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर कारोबारी ने दी जान, शव के उड़े चिथड़े

Sun, 16 Dec 2018 07:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर बाजना पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने जेब से मिली पर्ची पर लिखे फोन नंबर से मृतक की शिनाख्त की। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन ट्रेन दुर्घटना में मौत होना बता रहे हैं, जबकि पुलिस गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
 
रविवार को अलवर पुल के पास दो हिस्सों में बंटे शव की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मृतक के कपड़ों की तलाशी में पुलिस को एक पर्ची मिली। पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


उस नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो मृतक की शिनाख्त थाना गोविंदनगर की ओमनगर (चामुंडा कालोनी) निवासी प्रेमचंद्र (47) बालकिशन शर्मा के रूप में हुई। प्रेमचंद्र निवाड़ कारोबारी था। 

मृतक के बेटे योगेश ने बताया कि उसके पिता दिल्ली के लिए निकले थे। वह अलवर पुल पर कैसे पहुंचे। उनके पिता की मौत ट्रेन दुर्घटना में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि दो हिस्सों में बंटा कारोबारी का शव आत्महत्या की तरफ इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें