फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर जानलेवा हमला: दुकान में घुसकर सिर-चेहरे पर बरसाए पत्थर, लोहे के हथियार से भी किए वार; एफआईआर दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 04:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कारोबारी दुकान में बैठे थे। आरोप है कि नौ बजे के आसपास एक युवक गेट तोड़कर दुकान में घुस आया। वह नशे में था और आते ही शिवकरण पर हमला कर दिया। आरोपी ने पत्थर, लकड़ी और लोहे के हथियार से उनके सिर, चेहरे और हाथ पर वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में दुकान के अंदर घुसकर एक कारोबारी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नशे में धुत युवक ने कारोबारी पर पत्थर, लकड़ी और लोहे के हथियार से हमला किया। शोर सुनकर बाहर से पहुंचे लोगों ने किसी तरह कारोबारी को बचाया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शिवकरण सिंह शाहगंज क्षेत्र के नगला मोहन स्थित अपनी जैन सीमेंट एजेंसी की दुकान में बैठे थे। आरोप है कि नौ बजे के आसपास एक युवक गेट तोड़कर दुकान में घुस आया। वह नशे में था और आते ही शिवकरण पर हमला कर दिया। आरोपी ने पत्थर, लकड़ी और लोहे के हथियार से उनके सिर, चेहरे और हाथ पर वार किए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें हमलावर से बचाया। आरोपी पहले भी दो-तीन दिन पूर्व उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका था, लेकिन उन्होंने उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं दी थी। पीड़ित ने हमलावर की पहचान बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शाहगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें