भूपेंद्र सिंह सोबती व राजेश खुराना
आगरा। फेडरेशन आफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) ने वित्तमंत्री से एक करोड़ रुपये सालाना व्यापार करने वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट देने की मांग की है। जीएसटी के सरलीकरण करने से कारोबार के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती का कहना है कि आठ साल पहले जीएसटी लागू किया था, तब 40 लाख रुपये तक के वार्षिक टर्नओवर पर जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य नहीं था। रुपये का अवमूल्यन ध्यान में रखते हुए अब एक करोड़ रुपये तक के कारोबार को पंजीकरण से मुक्त किया जाए। जीएसटी में कई संशोधनों के बावजूद विसंगतियां हैं। इससे छोटे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इसको सरल करने से छोटे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। जिलाध्यक्ष राजेश खुराना का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ के कारण निर्यात प्रभावित हो रहा है। सरकार निर्यातकों को सब्सिडी दे जिससे कारोबार को गति मिले। लोन में ब्याज में भी छूट दी जानी चाहिए। एमएसएमई में 45 दिन में भुगतान की बाध्यता को हटाते हुए 90 दिन किया जाना चाहिए।
भूपेंद्र सिंह सोबती व राजेश खुराना