फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: ट्रकों के जाम से दूरी, मालगाड़ियों पर भरोसा बढ़ा; आगरा मंडल में 10.84 मिलियन टन माल लदा

Thu, 08 Oct 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा रेल मंडल में अप्रैल से सितंबर के बीच 10.84 मिलियन टन माल लादा गया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8.1 फीसदी अधिक है। अप्रैल से अगस्त तक 559 रैक से 12.96 लाख टन माल ढोया गया, जिससे रेलवे को 189.17 करोड़ रुपये की आय हुई।
 
विज्ञापन
मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी दूरी तक बड़ी मात्रा में माल भेजने के लिए कारोबारियों का रुझान रेल की ओर बढ़ रहा है।  रेलवे में अप्रैल से सितंबर तक 10.84 मिलियन टन माल लादा गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 10.03 मिलियन टन से 8.1 फीसदी अधिक है। अगस्त में आगरा मंडल में  125 रैक से 2,97,526 मीट्रिक टन माल का परिवहन हुआ।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बड़ी खेप सड़क मार्ग से भेजने में ट्रकों की उपलब्धता, जाम और लंबी दूरी में लगने वाला समय कारोबारियों के लिए परेशानी का कारण बनता है। मालगाड़ी से एक साथ बड़ी मात्रा में माल भेजना सुविधाजनक विकल्प बन रहा है।
अगस्त में आईओसी साइडिंग से पेट्रोलियम ऑयल के 100 रैक, आईसीडीवाई से 12 रैक कंटेनर, गोविंदगढ़ से तीन रैक बैलास्ट और बीओसी साइडिंग से एक रैक बिटुमेन लदा। रामगढ़ से ई-ऑयल, डीओसी और स्टोन, यमुना ब्रिज से ई-ऑयल तथा मथुरा जंक्शन से मस्टर्ड ऑयल भेजा गया।
विज्ञापन


पांच महीने में 12.96 लाख टन माल अप्रैल से अगस्त तक 559 रैक से 12.96 लाख टन माल की ढुलाई हुई। इसमें पेट्रोलियम, डीजल, खाद्य तेल, गेहूं, चावल, नमक, यूरिया, डीएपी, लुब्रिकेंट्स और तैयार कंक्रीट प्रमुख हैं। कंटेनर से ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि उत्पाद भी भेजे गए। माल ढुलाई से रेलवे को 189.17 करोड़ रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें