फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर मथुरा के लिए बसें संचालित होंगी

Fri, 21 Feb 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेंड। स्रोत संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मथुरा, वृंदावन, बरसाना में होली खेलने के लिए जाने वालों को रोडवेज निगम बस सेवा मुहैया कराएगा। रोडवेज के अधिकारियों ने तय किया है कि 30 के करीब भी मैनपुरी से सीधी सवारी मथुरा के लिए मिलेंगी तो उनके लिए बस भेजी जाएगी। अगर, सवारी उतनी संख्या में नहीं मिलीं तो बसों का संचालन आगरा तक ही किया जाएगा।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल तो मैनपुरी डिपो की बसें प्रयागराज महाकुंभ में संचालित हैं। मार्च माह में होली पर ब्रज की होली की स्थिति को देखते हुए अभी तक से प्लान तैयार किया जा रहा है। तय किया गया है कि अगर सवारी अच्छी संख्या में सीधे मथुरा तक के लिए मिलेंगी तो उनके आवागमन के लिए सीधे मथुरा तक बसों को संचालित किया जाएगा। अगर, सवारियों की संख्या उस अनुपात में नहीं हुई तो बसों को सिर्फ आगरा तक ही भेजा जाएगा, ताकि डिपो को लोड फैक्टर के चलते कोई नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें