फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देव मूर्तियों को अपवित्र करने की कोशिश

Thu, 18 Jul 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। कस्बा अमांपुर में अराजक तत्वों ने मुहर्रम पर कस्बे का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ देव मूर्तियों पर अंडे फोड़ कर डाल दिए। जानकारी पाकर हिंदू और व्यापारी संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों समेत काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुजारी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कस्बा अमांपुर के मोहल्ले इंद्रानगर में राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर है। बुधवार को सुबह पुजारी राम खिलाड़ी मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर में अंडे पड़े हुए हैं। इसके बाद जैसे ही मंदिर के अंदर गए तो वहां स्थित देव मूर्तियों पर भी फूटे अंडे पड़े दिखे। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इस पर हिंदू संगठन, भाजपा, आरएसएस और व्यापारी संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंची। इसके बाद आनन-फानन में एडीएम राकेश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ शाहिदा नसरीन आदि भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को समझा-बुझा कर धरना समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन धरना दे रहे लोगों ने पहले शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की बात कही। काफी देर बाद जब पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही धरना दे रहे लोग वहां से हटे। पुजारी राम खिलाड़ी ने पुलिस को अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुजारी द्वारा तहरीर दे दी गई है। पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें