मैनपुरी। होली के त्योहार पर बाहर नौकरी करने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली मार्ग पर अधिक सवारियां निकलती हैं। उन पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम रहती है। उन मार्गेां पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
मैनपुरी डिपो से कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। होली के त्योहार पर दिल्ली से आने वाली बसों में सवारियों की संख्या अधिक रहती है। इसकेे चलते रोडवेज का दिल्ली रूट पर जोर रहता है। कुछ रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बहुत कम है। डिपो की आधी से अधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर वाया अलीगढ़ और यमुना एक्सप्रेस वे होकर किया जाता है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इस मार्ग से विभाग को राजस्व अधिक मिलता है। वहीं आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर की ओर जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। उन पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज के बेड़े में शामिल बसों का यात्रियों की संख्या के आधार पर विभिन्न मार्गों पर संचालन होता है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम