फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाथरस-अलीगढ़ रूट की बसें आईएसबीटी नहीं आएंगी, फाउंड्री नगर से ही 1 जून से होगा संचालन

Sat, 30 May 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए परिवहन निगम और जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 1 जून की सुबह से हाथरस-अलीगढ़ की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों का संचालन अब टेढ़ी बगिया स्थित सेटेलाइट बस स्टेशन, फाउंड्री नगर तक ही किया जाएगा। ये बसें अब आईएसबीटी तक नहीं आएंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इस बारे में सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि इस मार्ग की किसी भी बस का स्टॉपेज आईएसबीटी न रखा जाए। संबंधित मार्गों की ईटीआईएम मशीनों में भी फाउंड्री नगर बस स्टेशन का स्टॉपेज दर्ज कराया जाएगा। बस परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को केवल टेढ़ी बगिया सेटेलाइट बस स्टेशन का ही टिकट जारी करें। आईएसबीटी से सेटेलाइट बस स्टेशन की दूरी करीब 13 किलोमीटर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें