फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर बसों की संख्या हुई आधी, यात्री को बढ़ी हैं मुश्किलें

विज्ञापन
कासगंज बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते बस यात्री। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर से दिल्ली जाने वाले यात्री खासे परेशान हैं। घंटे भर से अधिक के इंतजार के बाद भी बस नहीं मिल पा रही हैं। इसका कारण 31 बसों का चुनाव ड्यूटी पर जाना बताया जा रहा है। इस असर सर्वाधिक दिल्ली मार्ग पर पड़ा है। पहले यहां से 45-50 बसें दिल्ली जातीं थी, अब यह संख्या 22-25 है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से सबसे अधिक बसों दिल्ली रूट पर लगाई जाती हैं। चुनाव से पूर्व 45 से 50 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया जाता था। चुनावों की ड्यूटी में 31 बसों के चलते जाने से इस मार्ग पर 22 से 25 बसों को ही लगाया जा रहा है। इससे दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगरा, बरेली, मथुरा के रूट से भी बसों की संख्या को घटाया गया है। ऐसे में घंटों इंतजार के बाद ही यात्रियों को बसें मिल पा रही हैं।
निजी बसों या डग्गामार वाहनों से करनी पड़ रही
जब घंटो इंतजार के बाद यात्रियों को बसें नहीं मिलती हैं तो यात्री निजी बसों या डग्गामार वाहनों में यात्रा करने को मजबूर होते हैं। जिन यात्रियों को अधिक दूर नहीं जाना होता है वह बसों का इंतजार करने के स्थान पर डग्गेमार वाहन या निजी बसों से ही यात्रा करना बेहतर समझते हैं। इसका वाहन संचालक पूरा फायदा उठा रहे हैं। मोहनपुरा, नदरई, एटा, सोरोंजी आदि स्थानों पर यात्री डग्गेमार वाहनों एवं निजी बसों से ही यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें