फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसों व ट्रेनों में भीड़ बरकरार, करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व के बाद नौकरी पेशा लोग वापस हो रहे हैं। इसके कारण बसों और ट्रेनों में भीड़ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिल्ली व नोएडा सहित अन्य मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली मनाने के लिए बड़ी संख्या में महानगरों से नौकरी पेशा लोग अपने घरों पर आए। पर्व मनाने के बाद अब वे वापस हो रहे है। इससे बसों व ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा व गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का पहुंचना शुरु हो गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों को काफी देर के बाद बसें मिली। कुछ बसों तो बस स्टैंड के बाहर ही सवारियों को उतार कर निकल गई। इससे बस स्टैंड के अंदर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें