आगरा के ईदगाह बस स्टैंड के पास धौलपुर से सोरों जा रही प्राइवेट बस में देर रात अचानक आग लग गई। बस में सवार 40-50 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि दमकल और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
ईदगाह बस स्टैंड के पास राजस्थान के धौलपुर स्थित बसेड़ी से सोरों जा रही प्राइवेट बस में रात 1:30 बजे अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार 40-50 सवारी में चीखपुकार मच गई। लोगों ने बस से कूद कर खुद को बचाया। बस में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका। बाद में सूचना पर दो दमकल पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से 1 घंटे बाद आग बुझ सकी। इससे बस जल गई।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्री महेश ने बताया कि सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं और गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे थे। चालक सीट के पास लगे इंजन से अचानक धुआ निकालने के बाद आग लग गई। किसी तरह लोगों ने खुद को बचाया।