फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहावर से आगरा के लिए बस शुरू

Sat, 15 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अमांपुर से आगरा के लिए रोडवेज बस शुरू होने पर खुशी मनाते लोग ।
विज्ञापन
अमांपुर(कासगंज)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शनिवार को कस्बा सहावर से आगरा के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस यात्रियों को अमांपुर, एटा होते हुए आगरा ले लिए जाएगी। बस संचालन होने से अब यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। कस्बे के लोगों में बस का संचालन होने से खुशी है। परिवहन निगम में आगरा के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह सात बजे कस्बा सहावर से चलेगी और अमांपुर, एटा होते हुए यात्रियों को लेकर आगरा पहुंचेगी। इससे पहले कस्बा से परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती थी। कस्बा सहावर, अमांपुर के लोग डग्गेमार वाहनों का सहारा लेते थे। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा शासन को पत्र लिखकर बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग की थी। उनकी पहल अब रंग लाई है। अब यात्रियों को आगरा जाने के लिए सहूलियत मिलेगी। बस चलने से स्थानीय ही नहीं बल्कि आसपास के यात्रियों के अलावा एटा के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें