फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो मरीजों में टाइफाइड, एक में हेपेटाइटिस बी

Sat, 15 Feb 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉ.आशीष गुप्ता।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में वायरस के साथ ही वैक्टीरिया जनित रोग भी पांव पसार रहे हैं। दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। वहीं, एक मरीज हेपेटाइटिस बी का निकला। इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी आए। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर लगातार बना हुआ है। लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार पीड़ितों में टाइफाइड भी निकल रहा है। बुखार से पीड़ित 190 मरीज आए। इनमें से 29 की टाइफाइड जांच की गई। इसमें दो मरीजों में पुष्टि हो गई। 42 मरीजों की हेपेटाइटिस बी की जांच की गई। इसमें एक मरीज में पुष्टि हुई। सांस के 190 मरीज आए। 29 मरीजों ने डायरिया की शिकायत बताई। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। ओपीडी बंद होने तक 1103 मरीजों के पहुंचने से पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष, दवा घर, लैब में लाइनें नजर आईं। सीएमएसडॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते वायरस व वैक्टीरिया जनित बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य प्रति जागरूक रहने के साथ जरूरी सावधानी भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें