पटियाली के भरगैन में युवक की हत्या का खुलासा कर जानकारी देते एएसपी राजेश भारती व पुलिस हिरासत म
कासगंज। पति रतिराम की हत्या करनेकी आरोपी नौ बच्चों की मां रीना और उसके प्रेमी हनीफ को पुलिस ने सोमवार को दरियावगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस को इनसे मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम संबंध में बाधा बनने पर दोनों ने रतिराम की हत्या की थी। वारदात के बाद दोनों भाग गए थे और बार-बार लोकेशन बदलने के कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।पटियाली के भरगैन कस्बा में 22 जून को ट्यूबवेल की हौज में रतिराम निवासी गांव उलियापुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की सड़ी-गली लाश मिली थी। रतिराम के भाई अरविंद ने भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ निवासी कस्बा भरगैन थाना पटियाली के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने सोमवार को बताया कि रतिराम की हत्या करने वाली पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ को दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रीना और हनीफ के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों तीन से चार बार पहले भी एक साथ भागकर इंदौर जा चुके थे। पति रतिराम उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटा दिया।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रतिराम को बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। साजिश के तहत रीना शौच के बहाने रतिराम को खेत पर बुलाकर ले गई। वहां प्रेमी हनीफ संग पत्नी रीना ने पहले छाती पर बैठकर उसका गला दबाया। घुटने से सीने पर कई बार जोरदार वार किए। इतने से गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हनीफ ने दांतों से उसकी नाक काट ली। इससे रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। रतिराम को मौत के घाट उतारने के बाद दोनों ने उसके शव को ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।हत्यारोपी पत्नी रीना ने बताया कि वह हनीफ से प्यार करती है। जिसका रतिराम विरोध करता था। शराब पीकर झगड़ा करता था। एक साल पहले से वह प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बना रही थी। 18 जून की रात इसी के तहत रीना ने हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या कर दी।