फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आबादी दूर बनेगा बस स्टैंड, शुरू हुई जमीन की तलाश

Thu, 19 Dec 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड को शहर के बाहर संचालित करने के लिए शासन से निर्देश मिले हैं। इसके लिए तहसील प्रशासन एवं रोडवेज निगम ने भूमि तलाशने की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल नवीन पुलिस लाइन से पुराने बाइपास के बीच तहसील प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है। इधर रोडवेज विभाग भी तैयारियों में लगा है। जल्द ही भूमि की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने रोडवेज निगम के अधिकारियों को पत्र जारी किया। इसमें बताया कि सरकार की तरफ से प्रदेश के लोगों के सुगम, सुलभ एवं सुचारु यात्रा के लिए परिवहन निगम में बसों की संख्या को बढाए जाना है। इसके लिए शहर के बाहर रिंग रोड, बाईपास पर नए बस स्टैंड की आवश्यकता है।
अपर जिलाधिकारी, एसडीएम व रोडवेज निगम के अधिकारी मुख्यालय, तहसील स्तर पर उपयुक्त निशुल्क भूमि चिह्नित करें। शासन के निर्देश पर स्थानीय तहसील प्रशासन एवं निगम के अधिकारियों ने नए रोडवेज बस स्टैंड को स्थापति कराने के लिए कासगंज की नवीन पुलिस लाइन से पुराने बाईपास तक जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही विभाग को नए रोडवेज बस स्टैंड को बनाए जाने के लिए भूमि का चिह्निकरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड बाहर होने से होंगे ये फायदे
- शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी
- डिपो से बसों का संचालन सही समय पर होगा
- यात्री अपनी राह तक समय से पहुंचेंगे-
आकंड़े की नजर से :
- परिवहन निगम की कुल बसें : 81
- निगम की अपनी बसें : 50
- नई बसें : 27


शहर से बाहर निशुल्क भूमि पर नया रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने के लिए शासन से निर्देश मिले हैं। तहसील प्रशासन की टीम के साथ भूमि को तलाश जा रहा है। जल्द ही भूमि उपलब्ध हो जाएगी। - ओउम प्रकाश सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें