फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनरेगा में अधिक भुगतान की उपायुक्त करेंगे जांच

Tue, 14 Mar 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिले के तीन विकास खंडों में मनरेगा योजना के तहत निर्माण सामग्री मद में निर्धारित से अधिक भुगतान किया गया। मजदूरों का हक छीनकर ठेकेदारों के खातों में धनराशि भेज दी गई। अमर उजाला ने खबर के माध्यम से इस पूरे मामले को उजागर किया था। खबरों का संज्ञान लेकर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को जांच सौंपी है।

मनरेगा में नियमानुसार 40 प्रतिशत धनराशि निर्माण सामग्री पर और 60 प्रतिशत धनराशि मजदूरी पर खर्च की जाती है। लेकिन मैनपुरी के तीन विकास खंडों में मजदूरों के हक की धनराशि निर्माण सामग्री पर खर्च कर दी गई। बीडीओ/ कार्यक्रम अधिकारी रुकमणि वर्मा ने शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए ये भुगतान किया। अमर उजाला ने खबरों के माध्यम से इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


खबरों का संज्ञान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने लिया है। उन्होंने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम को मामले की जांच सौंपी है। वे तीन दिन में मामले की जांच कर अपनी रिपार्ट सीडीओ को सौंपेंगे। वहीं पूर्व में ही उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम द्वारा बीडीओ/कार्यक्रम अधिकारी रुकमणि वर्मा को नोटिस जारी किया जा चुका है। मामले में जांच शुरू होने के बाद खलबली मच गई है।
विज्ञापन



वर्जन
अमर उजाला की खबरों के माध्यम से संज्ञान में आया था कि तीन विकास खंडों में मनरेगा में निर्धारित से अधिक भुगतान सामग्री मद में हुआ है। मामले की जांच के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें