फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, दो यात्रियों की मौत, 18 घायल

Mon, 16 Sep 2019 10:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस रविवार की तड़के करीब पौने चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव कौलाना (माइल स्टोन-66) के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें तीन सीआईएसएफ के जवान भी बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर किसी तरह से घायलों को निकाला गया। सभी को जेवर अस्पताल में भर्ती कराया है।

आजमगढ़ से दिल्ली के आनंद बिहार जा रही इस लग्जरी बस में 45 सवारियां थीं। सभी दिल्ली जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इन यात्रियों की हुई मौत

बस यात्रियों में मची चीखपुकार के बाद आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। किसी तरह से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और जेबर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दानिश अहमद (28) पुत्र शकील अहमद निवासी तोप दरवाजा, रुस्तमनगर (लखनऊ) और मुकेश शर्मा (31) पुत्र श्रीप्रसाद शर्मा निवासी फतेहपुर (बुलंदशहर) की मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश (48) पुत्र अमीचंद और मोनू (32) भीकम निवासीगण खानपुर, स्याना (बुलंदशहर) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 16 सवारियाें के हल्की फुल्की चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

बस सवार यह हुए घायल
महेंद्र प्रसाद यादव, एसके तिवारी और विक्रमजीत यादव सीएसएफ के जवान हैं। इनके साथ अंगद, जितेंद्र, अंशू, परमजीत, रामाशीष, मोहम्मद अशरफ, महेंद्र, प्रदीप, मिस्बाहउद्दीन, दीवा और तीन अन्य घायल हुए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें