फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे डिवाइडर से टकराकर पलट गई स्लीपर कोच बस, मच गई अफरा-तफरी, दस घायल

Sun, 05 Jun 2022 06:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस के सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आजमगढ़ से यात्री लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस थाना नसीरपुर के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे माइलस्टोन-55 पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को बस से निकाल कर सैफई के अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

 

सुबह पांच बजे हुआ हादसा 

हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। आजमगढ़ से दिल्ली 40 यात्री लेकर जा रही स्लीपर कोच बस थाना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 55 किलोमीटर पर पहुंची तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इस कारण बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना मिलते ही थाना नसीरपुर प्रभारी गगन गौड़ व यूपीडा कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

 चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा 

नसीरपुर प्रभारी ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। दस यात्री घायल हुए हैं। सभी को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आदित्य वर्द्धन निवासी सेक्टर 16 फरीदाबाद, शेख निवासी आजमगढ़, सूर्यांश निवासी गाजियाबाद, गायत्री राय निवासी मोहम्मदपुर आजमगढ़, श्रीकांत यादव निवासी आजमगढ़, रेनू यादव, महिमा यादव व चालक और परिचालक पता अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें