ताज देखने के लिए आ रहे विदेशी पर्यटकों की बस गड्ढे में फंस गई। 15 मिनट बाद किसी तरह चालक ने बस को बाहर निकाला। तब जाकर विदेशी पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं। जलभराव हो गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए दिक्कत खड़ी हो गई है। आए दिन वाहन गड्ढे में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:15 पर विदेशी पर्यटकों से भरी हुई एक टूरिस्ट बस हाईवे में हो रहे गहरे गड्ढे और जलभराव के बीच फंस गई। हालांकि बस को चालक और परिचालक ने दूसरी गाड़ी की मदद से गड्ढे से करीब 15 मिनट बाद बाहर निकाला।
बस चालक अनूप सिंह बताया कि वह फ्रांस के 10 विदेशी पर्यटकों को राजस्थान भ्रमण कराकर ताजमहल दिखाने आगरा ले जा रहे थे। इसी बीच बस का आगे का पहिया गड्ढे में फंस गया। उन्होंने कहा कि हाईवे में इतने गहरे गड्ढे हैं, जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
परिचालक लोकेश ने बताया कि हाईवे में गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है, इसकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय निवासी रमाकांत शर्मा ने बताया कि गड्ढों की वजह से रोज दर्जनों वाहन गड्ढे में फंस रहे हैं। कई बाइक सवार भी चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी शेर सिंह, जिनेश, शर्मा, जेपी सिंह, रामेश्वर, ऋषि कुमार, श्याम फौजदार, विनोद सिंह, रामू चौधरी, वीरेंद्र सिंह आदि ने हाईवे के किनारे नाली निर्माण की मांग की है।