फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : आगरा-जयपुर हाईवे पर सवारियों से भरी बस पलटी, टायर फटने से हुआ हादसा, छह घायल

Fri, 29 Jul 2022 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस 26 सवारियों को लेकर जयपुर जा रही थी, रास्ते में बस का टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
सड़क से नीचे पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस टायर फटने से गड्ढे में पलट गई। आगरा-जयपुर हाईवे पर तेरह मोरी बांध के समीप हुआ। हादसे में छह से अधिक सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धौलपुर से राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस करीब 26 सवारियों को लेकर शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे आगरा होते हुए जयपुर जा रही थी। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेरह मोरी बांध के समीप बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। 

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बस चालक विजय कुमार ने बताया कि यह अनुबंधित बस थी। बस के टायरों से रबर पूरी तरह से खत्म हो चुकी थे। टायरों में तार दिख रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें