फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव बाग किशोरा, बीरई में बुधवार की रात विवाहिता प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल के लोगों पर पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम बाग किशोरा, बीरई निवासी पवन की शादी 6 वर्ष पूर्व ग्राम कछपुरा, थाना डौकी की रहने वाली प्रीति से हुई थी। मृतका के 5 साल का बेटा मयंक है। इधर, बुधवार की रात प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मृतका के भाई बलवीर व मायके के अन्य लोग पहुंचे। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मायकेवाले मौखिक रूप से आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें