मैनपुरी के करहल रोड स्थित रोडवेज के वर्कशाॅप में शनिवार देर रात चोरों ने बसों की बैटरियां चोरी कर लीं। रविवार सुबह 5 बसों से 10 बैटरी चोरी हाेने की जानकारी पर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। चोरी की घटना के संबंध में सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना के दौरान तैनात कर्मियों के नाम भी उपलब्ध कराए गए हैं।
जिले में परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला वर्कशॉप मैनपुरी से करहल जाने वाले मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने संचालित है। शनिवार की रात को चोर वर्कशॉप के अंदर प्रवेश कर गए और वहां खड़ी 5 बसों से 10 बैटरियां चोरी कर ले गए।