फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर लोहिया पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन बस में सवार यात्रियों और चालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। मध्य प्रदेश के भिंड से दिल्ली जा रही बस को चालक प्रमोद कुमार पुत्र मोहरमन सिंह निवासी जवासा मुरलीपुरा, थाना भिंड चला रहे थे। वहीं, दिल्ली से जैतपुर जा रही कार को रोहित शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी कुतकपुर गोला, थाना फतेहाबाद चला रहे थे। लोहिया पेट्रोल पंप के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया है कि कार चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं हादसे में किसी के कोई चोट नहीं आई।