फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: स्टेयरिंग सही करते समय अचानक दौड़ी जेनर्म बस, पेड़ के बीच फंसकर मैकेनिक की मौत, चालक घायल 

Sat, 16 Apr 2022 07:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रोडवेज वर्कशॉप में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां जेनर्म बस की स्टेयरिंग सही करने के दौरान न जाने कैसे बस दौड़ गई, जिसकी चपेट में आया मैकेनिक पेड़ में बुरी तरह फंस गया। इस हादसे में बस चालक भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज वर्कशॉप में  स्टेयरिंग सही करते वक्त बस के आगे बढ़ जाने से मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मैकेनिक बस और पेड़ के बीच में फंस गया था। इससे वर्कशॉप में खलबली मच गई। फंसे मैकेनिक के शव को बमुश्किल निकाला गया। चालक और मैकेनिक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव संकेत निवासी योगेश (30) श्यामा श्याम कंपनी दिल्ली में मैकेनिक था। कंपनी पिछले 12 सालों से जेनर्म की बसों का रखरखाव करती है। शनिवार को जेनर्म की बस की खराब स्टेयरिंग को दुरुस्त करने के लिए कंपनी ने योगेश को भेजा। योगेश पेड़ से सटाकर बस की स्टेयरिंग को सही कर रहा था। आगे बढ़ जाने से बस और पेड़ के बीच में मैकेनिक फंस गया और चालक राकेश निवासी लक्ष्मीनगर, जमीनापार भी घायल हो गया।

शोर सुनकर वर्कशॉप में कार्य कर रहे कर्मचारियों में खलबली मच गई। दोनों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने मैकेनिक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


चालक का इलाज चल रहा है। यह खबर मैकेनिक के परिवार तक पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन वर्कशॉप पहुंच गए। परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें