मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम व एसपी को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी व आईजी भी मौके पर पहुंचे।
दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भदान गांव के पास बुधवार देर रात एक ट्रक से टकरा गई। बस सवार 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात तक घायलों को एम्बुलेंस से सैफई अस्पताल पहुंचाया गया।
सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना थाना बरनाहल में हुई है जहां मिनी बस एक लोडर से टकराई गई। इस टक्कर में सात लोग घायल हो गए और दो मारे गए। मरने वालों में रामबाबू, पुत्र रामकिशुल, निवासी कर्बला गली नम्बर 3 थाना फिरोजा बाद और चन्द्रभान, निवासी गली नम्बर 5 तिलक चढ़ाने फिरोजाबाद से किशनी जा रहे थे। इस हादसे के घायलों को भी सैफई पीजीआई लाया गया है।