फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः कार से टकराने के बाद पुलिया तोड़कर रजबाहा में लटकी बस

Fri, 08 Jan 2021 04:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी में कार से टकराने के बाद पुलिया पर लटकी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में गांव नगला केहरी के पास शुक्रवार दोपहर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित निजी बस पुलिया तोड़ती हुई रजबाहा में लटक गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त कार सवार मौके से चले गए।
विज्ञापन


हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर एक निजी बस करीब 30-35 यात्री लेकर कुरावली की ओर जा रही थी। बस जब नगला केहरी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही कार से टकरा गई।

आगरा कथा: औरंगजेब ने बसाया था आलमगंज, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है इलाका
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित हुई बस पुलिया तोड़ती हुई रजबाहा में लटक गई। हादसे के बाद सवारियों की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अनिल कटियार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आठ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर में भर्ती कराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।


पुलिस ने मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार सवारों के बारे में जानकारी की, लेकिन किसी का कोई पता नहीं लग सका। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार वहां से चले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा कराया।


हादसे में ये लोग हुए घायल
नगला केहरी के पास हुए सड़क हादसे में कई सवारियां चुटैल हुई। वहीं मुन्नी देवी पत्नी चंद्रसेन निवासी गांव अरांव फिरोजाबाद, रीता पत्नी अनुज निवासी रतवा घिरोर, रंजीत पुत्र जवाहर सिंह गांव तिलियानी सिरसागंज, कुलदीप पुत्र विजय राम निवासी बसेन करहल, सुनील पुत्र रामशरण निवासी गांव महलोई औंछा, रमाकांती पत्नी हरविलास गांव मेवली, हुंडी लाल पुत्र लटूरी सिंह निवासी गांव थोरवा, अनीता पत्नी हुंडी लाल निवासी थोरवा को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें