फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में टेंपो चालक का अधजला शव मिला, सनसनी

विज्ञापन
परिवारी जनों से घटना की जानकारी करती पुलिस एवं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। टेंपो चालक का अधजला शव गौतमपाड़ा तिराहा के पास पार्किंग में मिलने से सनसनी फैल गई। टेंपो चालक मंगलवार की रात घर से 11 बज सब्जी मंडी का भाड़ा लाने की कहकर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास डीजल की केन और शराब का क्वार्टर बरामद किया। पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड करना बता रही है। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के किशोरपुरा निवासी सत्यनारायण उर्फ पप्पू (44) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा टेंपो चालक था। मंगलवार की रात 11 बजे टेंपो चालक घर से सब्जी मंडी का भाड़ा लेकर जाने की कहकर निकला। रात को टेंपो चालक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बुधवार की सुबह तलाश की।
गौतमपाड़ा तिराहे के पास पार्किंग में अधजला शव देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची बांकेबिहारी पुलिस चौकी ने शव का कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया टेंपो चालक ने सुसाइड किया है। मृतक शराब पीने के आदी था। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

सुसाइड या हत्या, सुलझाएगी पुलिस
वृंदावन। टेंपो चालक की हत्या की गई या फिर सुसाइड। यह गुत्थी पुलिस को सुलझानी होगी। इतना जरूर है कि गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस शुरू से इसे सुसाइड का रंग देने में जुट गई है। फिलहाल परिजन तो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मृतक के बेटे गौरव शर्मा तो रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
500 रुपये महीने पर खड़ा करता था टेंपो
वृंदावन। गौतमपाड़ा में पार्किंग में कई वाहन खड़े होते हैं। किराए पर टेंपो चलाकर अपने परिवार का चालक जीवनयापन करता था। पार्किंग में 500 रुपये महीने पर चालक टेंपो खड़ा करता था। अब पुलिस को यह भी देखना होगा कि सुसाइड के वक्त कोई दूसरा था या फिर टेेंपो चालक अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें