फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: तीन महीने में शुरू हो जाएगी एसएन मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट

Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में स्पेशल बर्न यूनिट करीब तीन महीने में शुरू हो जाएगी। निर्माण कार्य 50 से 60 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके लिए आवश्यक उपकरणों की सूची बनाई जा रही है।

विज्ञापन


सर्जरी विभाग की इमारत के सामने तीन मंजिला इमारत बन रही है। इसमें 30 बेड, दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और एंटी बैक्टीरिया वार्ड होंगे। प्लास्टिक सर्जन, त्वचा रोग और फिजीशियन के चिकित्सकों के चैंबर, लेबोरेट्री और पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। 
 


बीते साल शुरू हुआ था निर्माण


करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बीते साल फरवरी में इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसमें तेजाब और आग से जले अति गंभीर मरीजों का इलाज भी हो सकेगा। प्लास्टिक सर्जरी और अन्य ऑपरेशन भी यहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सेटअप, मशीनें समेत अन्य सामान का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कार्यदायी संस्था दो महीने में कार्य पूरा होने की बात कह रहे हैं, विशेषज्ञ चिकित्सक-स्टाफ की नियुक्ति और उपकरण की खरीद के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। लगभग तीन महीने में स्पेशल बर्न यूनिट शुरू हो जाएगी।

प्रदेश में तीसरी स्पेशल यूनिट

स्पेशल बर्न यूनिट बनने पर एसएन प्रदेश में तीसरा कॉलेज होगा, जहां पर जले के इलाज के आधुनिक उपकरण होंगे। केजीएमयू और पीजीआई में ही इस स्तर की बर्न यूनिट है। अभी तक तेजाब और आग से जले गंभीर मरीजों को एम्स या फिर लखनऊ में रेफर करना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें