फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिचपुरी में डेयरी संचालक के बंद मकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Wed, 21 Jan 2026 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिचपुरी में डेयरी संचालक के बंद मकान से चोरी हो गई। चोर यहां से आठ लाख रुपए के जेवरात और 20 हजार रुपए ले गए।
विज्ञापन
चोरी की वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी स्थित होली मोहल्ला में सोमवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर घर से लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित हरेंद्र सिंह पुत्र दरियाब सिंह ने बताया उनकी कस्बे में दूध की डेयरी है। वह सोमवार रात पत्नी गजना के साथ मकान में ताला लगाकर कुछ दूरी पर स्थित पशुओं के बाड़े में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह पांच बजे करीब जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब आठ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस डेयरी संचालक के मकान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें