21एमएनपी-04-शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में टूटी बिजली की केबल को जोड़ते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के बीचों-बीच मोहल्ला बंशीगौहरा में शुक्रवार को दोपहर में बंच केबिल टूट गई। अचानक फॉल्ट के बाद केबिल टूटने से तीन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग तीन घंटे बाद केबिल जोड़कर विद्युत निगम की टीम ने आपूर्ति चालू कराई। दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हुई।
पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र से बंशीगौहरा, अवध नगर, आंशिक खरगजीत नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब अचानक मोहल्ला बंशीगौहरा में सीआरबी मेमोरियल स्कूल के पास बंच केबिल टूट गई। लोगों के अनुसार पहले केबिल में फॉल्ट के साथ तेज आवाज हुई और कुछ ही देर में केबिल टूटकर नीचे गिरी। हालांकि फॉल्ट शुरू होने के साथ ही गली में आवागमन रुक गया था। केबिल टूटने के बाद विद्युत निगम को सूचना दी गई। लगभग आधे घंटे बाद पहुंची विद्युत निगम की टीम ने काम शुरू कर दिया। मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू करने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। दोपहर में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी भी हुई।