मोहल्ला तिवारीयान निवासी अखिलेश कुमार पाठक के घर पर उस समय हमला हुआ, जब उनके बेटे अमित, भाई राकेश और पत्नी सुमन लता बाहर बैठे हुए थे। पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम ठाकुर उर्फ काले के बेटे अजय कुमार ने अपने 8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में अखिलेश कुमार, राकेश पाठक और अमित पाठक के अलावा अखिलेश की पत्नी सुमन लता को भी चोट आई है। अखिलेश, अमित और राकेश का सिर फट गया।
पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसी बात से नाराज होकर पीड़ित पक्ष ने भारतीय किसान यूनियन किसान के नेताओं को साथ लेकर थाने के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान दबंग व्यक्तियों ने सुमन लता के गले से पैंडल भी झटक लिया था, इसलिए हमारी तहरीर को मारपीट के अलावा लूट की घटनाओं में दर्ज किया जाना चाहिए।
थाना अध्यक्ष अवागढ़ का कहना है मारपीट होने के बाद सूचना मिली जिसकी तहकीकात मौके पर जाकर की गई। घटना वास्तविक मारपीट की थी, जो कोई पुराने रंजीश चली आ रही थी। मारपीट की घटना को दर्ज करने के लिए सहर्ष तैयार है। परंतु पीड़ित पक्ष द्वारा जो दबाव बनाया जा रहा है, गलत रिपोर्ट लिखने का उसको कदापि नहीं लिखा जाएगा।