फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैलगाड़ी और ई-रिक्शा की टक्कर, चालक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अतरौली मार्ग पर ग्राम किनावा श्मशान के निकट बैलगाड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे की वजह एक बैल के अचानक बिगड़ जाना बताया जाता है जिसके चलते बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बृजेश (45) निवासी इखौना ढोलना की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम ढोलना से ई-रिक्शा लेकर अपने गांव वापस आ रहा था। तभी किनावा श्मशान के निकट सामने से आ रही बैलगाड़ी के बैल बिगड़ गया और ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर राहगीर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक बृजेश के बड़े भाई जयवीर ने बताया कि वह पांच माह से ई-रिक्शा चलाने का काम कर रहा था। उसके पांच छोटे बच्चे हैं। जिनमें तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें