फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सराफा कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका से परिवार चिंतित, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 07 Mar 2020 07:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा के शहीद नगर में शनिवार सुबह घर से टहलने लगने निकले कारोबारी सचिन गुप्ता लापता हो गए। एक घंटे तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सराफ की तलाश शुरू कर दी है। तीन टीम बनाई गई हैं। परिजन अपहरण की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन


शहीद नगर स्थित एमआईजी ब्लाक निवासी सचिन गुप्ता (40) पुत्र आजाद कुमार गुप्ता का किनारी बाजार में गीतांजलि ज्वैलर्स के नाम से कारोबार है। पिता ने बताया कि सचिन सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे बेटे शौर्य को बालूगंज स्थित स्कूल में छोड़ने गए थे। 

वो आधा घंटे बाद घर आए। बाइक घर में खड़ी कर दी। मोबाइल को चार्जिंग पर लगा दिया। 8:25 बजे टहलने निकल गए। एक घंटे तक घर नहीं आने पर परिजनों ने मोबाइल मिलाया। मगर, मोबाइल घर पर ही रखा था। इस कारण दोस्तों और परिचितों को फोन किया, लेकिन सचिन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन


11:30 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि तीन टीम को लगाया गया है। परिजनों से पूछताछ की गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं।

पुलिस ने देखे 20 से अधिक कैमरे

सराफ सचिन गुप्ता रोजाना दस बजे दुकान पर जाते थे। इसके बाद शाम सात बजे तक घर आ जाते थे। पिता का भी एत्मादपुर में सोने चांदी के जेवरात का कारोबार है। परिजनों के मुताबिक, सचिन रोजाना घर से अमर होटल तिराहे तक टहलते थे। इसके बाद वापस आते थे। 

पुलिस ने इस रास्ते पर दुकान और होटल के बाहर लगे कैमरों को चेक किया। तकरीबन 20 से अधिक कैमरों को चेक किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सराफ के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। सराफ के लापता होने के बाद एक कॉल आया था। वो किसी के परिचित का था। सराफ की पत्नी नमृता गुप्ता ने कॉल रिसीव किया था। पति के घर नहीं होने की कहकर पत्नी ने कॉल काट दिया था।

एक साल पहले हुआ था विवाद 

सचिन गुप्ता के एक बेटा शौर्य और बेटी आरोही है। पिता घर के भूतल पर रहते हैं, जबकि सचिन पहली मंजिल पर। सचिन के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। सराफ के पिता ने बताया कि उनका एक साल पहले क्षेत्र के ही एक परिवार से विवाद हो गया था। मामला थाना सदर पहुंचा था। मगर, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके अलावा कभी कोई विवाद नहीं हुआ है। बेटे के नहीं मिलने से पिता चिंतित हैं। 
विज्ञापन

शहर में हो चुकी हैं अपहरण की कई घटनाएं

तीन फरवरी को फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी का भगवान टाकीज से अपहरण कर लिया गया था। उन्हें धौलपुर से मुक्त कराया गया था। इससे पहले भी अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। सात महीने पहले ताजगंज क्षेत्र से हार्डवेयर कारोबारी पवन गुप्ता का अपहरण किया गया था। 

इरादत नगर से पिता-पुत्र का अपहरण हुआ था। दोनों को मुक्त कराया गया था। सिकंदरा से मथुरा के लाईब्रेरियन का अपहरण हो चुका है। उससे 25 लाख रुपये फिरौती वसूली गई थी। सदर में चिकित्सक का अपहरण कर फिरौती वसूली जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें