फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफ व्यापारी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Dec 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। थाना क्षेत्र के एक सराफा व्यापारी के साथ दो लोगों ने मारपीट की। पीड़ित को उसके भाई ने किसी तरह बचाया। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित विकास गुप्ता ने बताया कि एटा रोड बारहद्ववारी पर उसकी सराफा व कपड़े की दुकान है। उनका आरोप है कि 15 दिसंबर की शाम सात बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उसकी दुकान पर सुशील गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता निवासीगण शास्त्री नगर अमांपुर आए। विकास ने आरोप लगाया कि सुशील और अनुराग ने आते ही उन्हें गिरहबान पकड़कर नीचे गिरा लिया और गालियां देते हुए लाठी-डंडो से पिटाई कर दी। विकास को उनके भाई प्रकाश ने किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें