फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: विदेशी मेहमानों के साथ झगड़ा कर रहे थे दबंग, विरोध करने पर अधेड़ को भी पीटा; गोली मारी

Thu, 06 Jun 2024 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विदेशी मेहमानों के साथ मारपीट का विरोध करने पर अधेड़ को गोली मार दी गई। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव सुनरख में गांव के ही कुछ लोगों का विदेशी मेहमानों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आए पड़ोसी को झगड़ा कर रहे गांव के लोगों के एक साथी ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर गया। मौके पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित ने आरोपियों पर पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। जैंत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


घायल राजेश गौतम 45 वर्षीय ने बताया कि लखमी के भाई, बेटा, भतीजे एक साथ मिलकर विदेश मेहमानों के साथ झगड़ा कर रहे थे। वह विदेशी मेहमानों को बचाने पहुंचा, तो छत पर चढ़कर लखमी के छोटे लड़के संदीप ऊर्फ नन्ना ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीधे कंधे के पीछे जाकर लगी। आरोपी संदीप के पिता ने करीब 18 वर्ष पहले उसके भाई को भी गोली मार दी थी। जिसमें समाज के दबाव के चलते उन्होंने राजीनामा कर लिया। 

आरोपी संदीप होली से ही उसे गोली मारने के लिए घूम रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहित मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष तहरीर दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें