फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Thu, 12 Jun 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण पर डीएम के आदेश का बृहस्पतिवार को असर दिखाई दिया। बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा किया तो कार्रवाई की जाएगी। कस्बा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिस कारण से मार्ग से होकर गुजरना दुश्वारी भरा था। कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। सोमवार को तहसील दिवस में डीएम और एसपी से स्थानीय लोगों ने इस समस्या के संबंध में शिकायत की थी। डीएम ने एसडीएम और सीओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम गोपाल शर्मा, सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। बुलडोजर से हाइवे के नाला पर रखी दुकानों को हटाया। रोडवेज बस स्टैंड के सामने अली होटल व रामेश्वरम मिष्ठान भंडार की टीन शेड हाइवे के नाले पर रखे होने पर गिरवा दी गई। नगर पंचायत कर्मियों ने अतिक्रमण के दौरान हटाए गए सामान को जब्त किया। सख्ती के साथ चलाए गए अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी। चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें