बाह: डेरक के चारागाह एवं खलिहान के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर
बाह। कैंजरा-बाह मार्ग से सटे डेरक गांव में चारागाह एवं खलिहान की जमीन पर बुधवार को बुलडोजर चलवाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम विनोद कुमार बाह, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी राजस्व टीम के साथ के मौके पर पहुंचे। अपनी मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा कर जमीन को मुक्त कराया। अधिकारियों ने दोबारा से जमीन पर अतिक्रमण किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।