बाह: बाह के प्रतापपुरा गांव में जर्जर स्कूल भवन पर चला बुल्डोजर
- फोटो : सांकेतिक
बाह। विकास खंड बाह के प्रतापपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन पर बुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जर्जर विद्यालय भवन पढ़ने वाले बच्चों की जान के लिए खतरा पैदा हो गया था। दीवारें दरक गई थीं। छत टपकने लगी थी। जर्जर भवन की बजह से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डरते थे। विभाग ने भवन को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था। स्थानीय लोगों ने छात्र सुरक्षा हित में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का स्वागत किया है। बच्चों के पढ़ने के लिए मजबूत भवन के निर्माण की मांग उठाई है।