फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 75 साल की बुजुर्ग महिला ने पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
बाह: यमुना नदी में कूदी महिला कल्लो देवी
विज्ञापन
बाह। बिना बताए बुधवार तड़के घर से निकली बुजुर्ग महिला ने फकीरे की मढैया गांव स्थित पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने नदी में कूद रही वृद्धा को देखा, तो गांव में जानकारी दी। सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस गोताखोरों से वृद्धा की तलाश करा रही है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे की है। चित्राहाट के पुरा बीरवल गांव की कल्लो देवी (75) पत्नी शोभाराम यमुना नदी में कूद गईं। कल्लो देवी के 4 बेटे प्रेम सिंह, सत्यवान, देशराज, रमेश हैं। बेटों ने पुलिस को बताया मां कल्लो देवी अक्सर अपनी बहन के घर चली जाती थीं। 2-3 दिन में वापस लौट आती थीं। बुधवार तड़के बिना बताए वह घर से गईं, तो अनुमान लगाया था कि बहन के घर गई होंगी। सुबह 6.30 बजे पुल से कूदने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे, तो मां की चप्पल पुल पर पड़ी मिलीं। बेटे रमेश की सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने छानबीन और पूछताछ की। स्थानीय गोताखोरों ने पुल के आस पास उनको तलाशा, लेकिन सुराग नहीं लगा। नदी का बहाव तेज होने की वजह से कामयाबी नहीं मिली, तो पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। गोताखोर महिला की तलाश में यमुना नदी को खंगालने में जुटे हैं।


यमुना का बहाव तेज है। नदी में कूदी वृद्धा को पीएसी के गोताखोर तलाश रहे हैं। चित्राहाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्व टीम भी नदी पर डेरा डाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, तहसीलदार, बाह

बाह: यमुना नदी में कूदी महिला कल्लो देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें