फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू आगरा में चला नगर निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ न्यू आगरा में स्वामीबाग तक अभियान चलाया, जिसमें 32 स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। 31 ठेल धकेलों को भी हटवाया गया। इनसे आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में न्यू आगरा थाने से स्वामीबाग, दयालबाग तक सड़क और फुटपाथ को घेरने पर बुलडोजर चलाया गया। इनमें 13 टीन शेड, 19 लोहे के काउंटर और 31 ठेल धकेलों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। कार्रवाई में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रामप्रकाश, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीशंकर यादव, अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह तथा प्रवर्तन दल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें