घिरोर। गांव नायकूड़ में फसल को नुकसान कर रहे एक सांड़ को भगाने के दौरान ग्रामीणों ने भाले से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाला लगने से सांड़ की मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव नायकूड़ में शनिवार को एक सांड़ खेतों की ओर घूम रहा था। फसलों को नुकसान पहुंचाने के दौरान ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान भाले से भी प्रहार किया गया। जिसके सांड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद सांड़ ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद चौकीदार ने थाना पुलिस को सूचना दी। बताया कि सांड़ को भाला से वार कर मार दिया गया है। एसआई राम विलास ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। जानकारी के बाद ग्रामीण सत्यदेव, हरिशचंद्र, संतोष, अशोक और सचिन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सांड़ का पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढा खोद कर मिट्टी से बंद कराया गया। पुलिस अब मामले में जांच व कार्रवाई में जुट गई है।