फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छत से गिरकर सेना के जवान की मौत, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 29 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरनाहल के गांव नगला मिलिक में सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते एमएलसी मुकुल यादव - फोटो : बरनाहल के गांव नगला मिलिक में सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते एमएलसी मुकुल यादव।
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल के गांव नगला मिलिक निवासी सेना के एक जवान की आगरा में निर्माणाधीन घर की छत से गिरकर मृत्यु हो गई। रविवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड बरनाहल के गांव नगला मिलिक निवासी हरेंद्र कुमार (38) वर्ष 2006 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी 16 कुमाऊं रेजीमेंट दिल्ली में तैनाती थी। हरेंद्र कुमार दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे। हरेंद्र कुमार का रामबाग आगरा में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार को निर्माणाधीन मकान की छत से पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजन ने इसकी सूचना सेना के अधिकारियों को दी। आर्मी अधिकारी गांव पहुंच गए। रविवार को परिजन और बटालियन के सूबेदार राजकुमार, संदीप कुमार अपने सैनिकों के साथ पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंचे। जहां अंतिम दर्शन के लिए एमएलसी मुकुल यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य रघुराज सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मृतक के पुत्र सर्वज्ञ ने मुखाग्नि दी। हरेंद्र की पत्नी ममता, पुत्री तनिष्का और पुत्र सर्वज्ञ का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें